शिव भगवान से हमें 6 - सबक लेना चाहिए ! ~ LIFESTYLE TO ALL

शिव भगवान से हमें 6 - सबक लेना चाहिए !


शिव भगवान से हमें 6 सबक लेना चाहिए    
        
शिव भगवान से हमें 6 - सबक लेना चाहिए !

भगवान शिव जितने रहस्यमयी हैं, उनकी वेश-भूषा व उनसे जुड़े तथ्य भी उतने ही विचित्र हैं। शिव श्मशान में निवास करते हैं, गले में नाग धारण करते हैं, भांग व धतूरा ग्रहण करते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर जानते हैं भगवान शिव से जुड़ी ऐसी ही रोचक बातें व इनमें छिपे लाइफ मैनेजमेंट सूत्र। 

1. एकता की शक्ति
भगवान शिव ने जिस तरह से अपनी शिखा पर गंगा को धारण किया है, उससे एकजुट होने की सीख मिलती है। बिखरे हुए केशों को एकत्र करके शिव ने गंगा के विकराल रूप को शांत स्वरूप में परिवर्तित कर दिया।
 
2. व्यापक दृष्टि
शिव त्रिनेत्र हैं। मष्तक पर स्थित उनका तीसरा नेत्र बताता है कि दूरगामी परिस्थियों को नियंत्रित करने के लिए सिर्फ बाहरी नेत्रों का प्रयोग न करें, बल्कि सोच-समझकर निर्णय लें। सदैव दूरगामी परिणामों पर अपनी नजर रखें।

3. धैर्य                                                     शिव शशिशेखर हैं, जिन्होंने अपने मस्तक पर चंद्रमा को धारण कर रखा है। चंद्रमा शीतलता और शांति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में शिव भगवन से सीख मिलती है कि कैसी भी परिस्थिति हो अपना धीरज बिलकुल ना खोएं और मन पर नियंत्रण बनाए रखें।

4. अभिव्यक्ति
शिव का एक रूप नीलकंठ भी है, जो कि क्रोध को सहने की सीख देता है। क्रोध सदैव बुद्धि को भ्रमित कर स्वयं और अन्य को परेशानी में डालने वाला माना गया है। ऐसे में क्रोध को पीकर अपने धैर्य से खत्म करें।

5. पर्यावरण
आदिनाथ अपने गले में सांप को लपेटे रखते हैं और नंदी की सवारी करते हैं। वह पर्वत पर रहते हैं और कंदमूल खाते हैं। उनके भक्तों में तमाम पशु पक्षी, देव दानव शामिल हैं। उनका यह स्वरूप पर्यावरण के प्रति उनके प्रेम को दिखाता है।

6. कल्पना                                              भोलेनाथ कपर्दी और कपाली (जटाजूट और कपाल धारण करने वाले) भी हैं, अपने शरीर पर भभ्ूत धारण करते हैं। जो यह बताती है कि संपूर्ण होने के बाद भी खुद को किसी भ्रम में न रखें। जीवन में जुनून और प्रतिबद्धता हो, किंतु किसी कल्पना में न जिएं।

Related Articles: 
महाशिवरात्रि पर आपको क्या करना चाहिए

श्री शिव पार्वती पूजन की सरल विधि



0 comments:

Post a Comment